Advertisement
सऊदी के प्रशिक्षुओं ने भारतीय नौसेनिक स्क्वाड्रन में लिया प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ऐतिहासिक एवं स्थानीय महत्व के स्थानों की व्यवस्थित यात्राओं और भारतीय प्रशिक्षुओं के साथ मैत्रीपूर्ण खेल आयोजनों के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं जुड़ाव का अवसर भी प्रदान किया। प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित एक कार्यक्रम में, दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, रियर एडमिरल उपल कुंडू ने आरएसएनएफ के प्रशिक्षुओं और निर्देशन स्टाफ के साथ बातचीत की।
बातचीत के दौरान, प्रशिक्षुओं ने अपने समुद्री अनुभव साझा किए और निर्देशन स्टाफ ने प्रदान किए गए उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण की सराहना की। आईएनएस तीर पर आयोजित समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं को पाठ्यक्रम पूरा करने के प्रमाण पत्र और पूर्व छात्र बैज प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं की यात्रा पर प्रकाश डालने वाले एक पाठ्यक्रम संस्मरण का भी अनावरण किया गया। बढ़ी हुई भागीदारी के साथ लगातार दो प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों (2023 और इस वर्ष) का संचालन दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी का प्रमाण है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


