Advertisement
सर्वधर्म सम्भाव सर्किट धार्मिक पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र

वहीं, सीकर और झुंझुनू जिलों को जोड़ते हुए 'शेखावाटी सर्किट' विकसित किया गया है और इसके तहत इन दोनों जिलों की हवेलियों का जीर्णोद्धार, संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार सर्वधर्म सर्किट धार्मिक पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। राजस्थान सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है यही कारण है कि जयपुर स्थित गोविंद देव जी मंदिर का 100 करोड़ रुपए की लागत से उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर विकास किया जाएगा और डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम का 100 करोड़ व सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में एक डेडिकेटेड कॉरिडोर विकसित किया जाएगा जिसकी लागत 32 करोड़ रुपए है।
उपनिदेशक पर्यटन राठौड़ का कहना है कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में घरेलु और विदेशी पर्यटकों की आमद खासी संख्या में रहती है क्योंकि प्रदेश में राजसमंद जिले में नाथद्वारा, सीकर जिले में खाटू श्याम जी, अजमेर जिले में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह और भगवान ब्रह्मा मंदिर और चूरू जिले में सालासर बालाजी मंदिर जैसे अति लोकप्रिय धार्मिक स्थल हैं। धार्मिक पर्यटकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए राज्य सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने में जुटी है। यही कारण है कि वर्ष-2022 में प्रदेश में तकरीबन 7.5 करोड़ देशी और विदेशी धार्मिक पर्यटकों की आवाजाही रही।
दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार धार्मिक सर्किट व सर्वधर्म तीर्थ स्थलों का विकास करने के साथ ही राज्य सरकार धार्मिक त्यौहारों पर मेले व उत्सवों सहित कई विशेष कार्यकर्मों का आयोजन भी करती है जिसमें गणगौर उत्सव, तीज उत्सव, मेवाड उत्सव, उर्स- अजमेर, पुष्कर उत्सव, रणकपुर उत्सव व ब्रजहोली महोत्सव उल्लेखनीय हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


