Advertisement
आदर्श ग्राम पंचायत रारह की सरपंच कुसुम सिंह संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित

इस अवसर पर सरपंच कुसुम सिंह ने कहा कि मंगलवार 16 जून 2026 को जयपुर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में पंचायत राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, वित्तीय संसाधनों की वृद्धि, ग्रामीण विकास की प्राथमिकताओं तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव रखने का अवसर प्राप्त होगा।
मैं इस मंच पर आदर्श ग्राम पंचायत रारह तथा ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास की संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करूँगी, ताकि गांवों को अधिक संसाधन, बेहतर सुविधाएँ और मजबूत स्थानीय स्वशासन मिल सके।
यह अवसर केवल मेरा नहीं, बल्कि रारह की समस्त जनता के विश्वास, सहयोग और विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का सम्मान है। “मजबूत पंचायत, समृद्ध गांव और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत” के संकल्प के साथ मैं रारह की आवाज़ राज्य स्तर तक पहुँचाने का प्रयास करूँगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


