बिसाऊ। गोगा मेड़ी धाम पर गत आठ माह से मौन रह कर खड़ी तपस्या करने वाले संत रविनाथ की खड़ी तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष में संत समाज ने रविवार को चादर ओढाकर गोगा मेड़ी का महंत मनाया। मुकेश पारीक ने बताया टांईं के सोमनाथ, चूरू के देवनाथ, मीरण के मुक्तिनाथ, चुवास के निश्चलनाथ, सांतड़ा के ज्ञाननाथ, नागवा के ओमनाथ एवं ध्याननाथ, बिसाऊ के भक्तिनाथ सहित संत समाज ने संत रविनाथ को चादर ओढाकर गोगा मेड़ी का महंत बनाया। इस अवसर पर बिसाऊ के प्रेमचंद सिरस्वा, गोपीराम चौहान, दीनदयाल सिरस्वा, परमेश्वर प्रजापत, सुनील जांगिड़, गोपाल पारीक, बजरंग शर्मा, खासोली के अरविंद दैया, सुंदर उपाध्याय, सुभाष, नवलगढ़ के देवीदत्त मोरारका, इंद्रसिंह, सज्जन व संत रविनाथ की मां सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। संचालन कपिलेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रात्रि को जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें दाउदसर के दयानाथ, रतनगढ़ के शंभूनाथ, मुकंदगढ़ के चेतननाथ, बाला का बास के सुंदरनाथ सहित स्थानीय भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
यह भी पढ़े :अखिलेश ने शिवपाल समेत 6 मंत्रियों को निकाला,कहा-पार्टी को टूटने नहीं दूंगायह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल