Advertisement
माघ मेले में शंकराचार्य पर हुए हमले की संजय राउत ने की निंदा, कहा- यह हिंदुत्व का अपमान

राउत ने कहा कि ऐसे शंकराचार्य के ऊपर हमला होना न सिर्फ व्यक्तिगत रूप से बल्कि हिंदुत्व के लिए भी एक चुनौती है। उन्होंने एकनाथ शिंदे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने शंकराचार्य को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर बुलाया, उनकी पूजा-अर्चना की और उनके चरण धोएं। आज वही शिंदे शंकराचार्य को लेकर खुलकर अपनी बात भी नहीं रख पा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग जो खुद को हिंदू कहते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं का न तो विरोध करते हैं और न ही रोकते हैं, वो नकली हिंदू हैं। राउत ने इसे स्वार्थी और दिखावटी हिंदुत्व का उदाहरण बताया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि शिवसेना (यूबीटी) इस घटना की कड़ी निंदा कर रही है और आगे की कार्रवाई पर भी नजर रखेगी। उनका कहना है कि शंकराचार्य को सम्मान मिलना चाहिए, हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को वास्तविकता समझनी चाहिए और किसी भी तरह के हमले या उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


