बाड़मेर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए भारत स्वच्छ अभियान के बाद आम जन में सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरुकता आई है। खासकर महिलाएं स्वच्छता के प्रति जागरूक हुई हंै। यह बात पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी छगनलाल जाटोल ने गु्रप फोर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा नगर परिषद के तत्वावधान में धारा संस्थान, महिला मंडल बाड़मेर आगोर, कृष्णा संस्था, किरण सेवा संस्था तथा पुराना जटिया मौहल्ला विकास समिति के सहयोग से विशेष स्वच्छ नगर अभियान के तहत पुराना जटिया वास में महेश पब्लिक स्कूल के समीप आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान जाटोल ने कहा कि इंसान को अपनी सोच सकारात्मक रखकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम संयोजक चंदनसिंह भाटी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्रों में कचरा पॉइंट बढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटायह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!