Sanitary inspector arrested for taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत लेते सेनेटरी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मई 2019 11:03 AM (IST)
रिश्वत लेते सेनेटरी इंस्पेक्टर गिरफ्तार
जयपुर । जयपुर नगर निगम सांगानेर जोन के वार्ड नंबर 49 का सेनेटरी इंस्पेक्टर कालूराम को एसीबी की टीम ने गुरुवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने बताया कि नगर निगम सांगानेर जोन के वार्ड नंबर 49 के स्वास्थ्य निरीक्षक कालूराम के खिलाफ सफाई कर्मचारी ने एसीबी में शिकायत दी थी कि आरोपी कालूराम सफाई कर्मचारियों से अटेंडेंस स्टेटमेंट देने की एवज में रुपयों की मांग कर रहा है । प्रति सफाई कर्मचारी से 4000 की रिश्वत मांगी गई है सूचना पर एसीबी टीम ने ट्रैप का जाल बुना और गुरुवार सुबह एक सफाई कर्मचारी से रिश्वत के 4000 लेते आरोपी कालूराम को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement