Advertisement
संभल हिंसा: पुलिस ने सात और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल संख्या 47 हुई

उन्होंने आगे बताया कि अन्य 91 व्यक्ति प्रकाश में आए हैं। इन सभी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं। सर्विलांस एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उपद्रवियों पर नजर रही जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की गई है। जो अन्य 91 व्यक्ति हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस प्रकरण में 11 एफआईआर हुई थीं।
बता दें कि संभल में ठीक एक महीना पहले (24 नवंबर को) शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी। पथराव, आगजनी, फायरिंग और हिंसा की घटनाओं ने संभल को अस्त-व्यस्त कर दिया था। हालात कई दिनों तक तनावपूर्ण रहे थे। हालांकि, शहर में अब स्थिति सामान्य हो गई है। बाजारों में रौनक लौट आई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
संभल
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


