Sale, gift and will of SC-ST land to non-SC-ST is illegal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैर एसी—एसटी को एससी—एसटी की जमीन की बिक्री,गिफ्ट व वसीयत गैर—कानूनी

khaskhabar.com: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 6:25 PM (IST)
गैर एसी—एसटी को एससी—एसटी की जमीन की बिक्री,गिफ्ट व वसीयत गैर—कानूनी
प्रतिकूल कब्जे के आधार पर भी नहीं मिल सकता कब्जा मुकेश शर्मा जयपुर, । राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बार फिर दोहराया है कि राजस्थान काश्तकारी अधिनियम—1955 की धारा—42 के तहत गैर एससी—एसटी को एससी—एसटी की जमीन की बिक्री,गिफ्ट या वसीयत करना गैर—कानूनी है। जस्टिस अवनीश झींगन ने यह आदेश पिछले 20 साल से लंबित आनंदीलाल की याचिका को खारिज करते हुए दिए।
यह था मामला—
याचिकाकर्ता ने 1965 में एसटी समुदाय के व्यक्ति से जमीन कृषि की जमीन खरीदी थी। ​जमीन बेचने वाले व्यक्ति के बेटे ने याचिकाकर्ता को जमीन से बेदखल करने के लिए राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही शुरु की। 22 जनवरी,1983 को एसडीओ ने बेदखली की अर्जी मंजूर कर याचिकाकर्ता को जमीन से बेदखल करने के निर्देश दिए।
इस आदेश पर राजस्व अपील अधिकारी ने दो अगस्त,1986 को रद्ध करते हुए याचिकाकर्ता को 12 साल से ज्यादा समय से जमीन पर काबिज होने के आधार पर प्रतिकूल कब्जाधारी माना। इस आदेश के खिलाफ दायर रिविजन खारिज हो गई।
20 मई,1997 को जमीन पर खातेदारी अधिकार प्राप्त करने के लिए दायर याचिकाकर्ता का दावा भी खारिज हो गया। इस आदेश में अदालत ने कहा कि 1965 में ​जमीन की बिक्री राजस्थान काश्तकारी अधिनियम—1955 की धारा—42 के विपरीत है। इसलिए याचिकाकर्ता को जमीन पर खातेदारी अधिकार प्राप्त करने का कोई अधिकार नहीं है। दावे के इस आदेश को राजस्व अपील अधिकारी और रेवेन्यू बोर्ड ने भी बहाल रखा तो मामला 2005 में हाईकोर्ट पहुंचा था।
हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता प्रतिकूल कब्जाधारी नहीं है ​​बल्कि वह जमीन का खरीददार होने के आधार पर खातेदारी मांग रहा है। लेकिन,जमीन की बिक्री राजस्थान काश्तकारी अधिनियम—1955 की धारा—42 के तहत गैर—कानूनी है। क्यों कि धारा—42 के तहत गैर एससी—एसटी को एससी—एसटी की जमीन को ​बिक्री,गिफ्ट यहां तक कि वसीयत के आधार पर भी नहीं दिया जा सकता। यदि ऐसा किया है तो यह गैर—कानूनी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement