Advertisement
ए राजा के बयान पर साक्षी महाराज का तंज, 'ऐसी ही बात जिन्ना ने भी कही थी'

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में मुख्य रूप से जनता का हित निहित था। उनके संबोधन में लोगों की फिक्र साफतौर पर झलक रही थी। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि कैसे लोगों का व्यक्तिगत विकास हो और उनके विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।
उन्होंने कहा कि किसी को भी देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध नहीं करना चाहिए। एक लोकतांत्रिक देश में इस तरह की प्रक्रिया जरूरी हो जाती है, क्योंकि फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करके सिर्फ पात्र मतदाताओं को मतदान का अधिकार दिया जाता है। ऐसी स्थिति में यह समझ से परे है कि किसी राजनीतिक दल को इससे क्या आपत्ति हो रही है।
उन्होंने बिहार में संपन्न हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी ने भी एसआईआर का विरोध नहीं किया। किसी ने भी शिकायत नहीं की कि उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। लेकिन, बिहार में कुछ लोगों ने राजनीतिक मुनाफा अर्जित करने के मकसद से इसका विरोध किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


