Advertisement
जावेद अख्तर के 'हर भारतीय के खून में राम' वाले बयान का संतों और नेताओं ने किया समर्थन, बोले-'राम देश की आस्था के प्रतीक'

मुंबई में शिवसेना नेता शायना एनसी ने भी जावेद अख्तर की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''जावेद ने ऐसी बात कहने की हिम्मत दिखाई है। भारत में रहते हुए भगवान राम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाती है। इससे बड़ों का सम्मान करना, सच के लिए लड़ना और अपने वादे पूरे करना जैसी सीख मिलती है।''
वहीं, अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भी जावेद अख्तर की बात को सही बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर किसी को टिप्पणी करने से बचना चाहिए और सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए।
दरअसल, जावेद अख्तर ने मंगलवार को मुंबई में इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) की म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट लॉन्च के मौके पर मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान उनसे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, ''अभी तक मैंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन मैं इसे जरूर देखना चाहूंगा। मेरी बेटी जोया अख्तर फिल्म देख चुकी हैं और उन्होंने इसकी तारीफ की है। वह किसी चीज की तारीफ बहुत कम करती हैं। उसने तो कभी अपने पिता के काम की भी इतनी तारीफ नहीं की।''
इसी बातचीत में जावेद से फिल्म 'स्वदेश' के उनके लिखे गाने 'पल-पल है भारी' की एक लाइन 'मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं' को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा, ''राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने का तरीका हैं। राम का महत्व किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है। उनका सार हर भारतीय की रगों में बसा है, चाहे वह किसी भी धर्म को मानता हो। हो सकता है कि मेरी इस बात से कुछ लोग नाराज हों लेकिन राम का महत्व इससे कहीं बड़ा है।''
जावेद अख्तर के इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने जावेद को नास्तिक बताते हुए सवाल उठाया कि अगर वह किसी धर्म या भगवान में विश्वास नहीं करते, तो अब भगवान राम के प्रति इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं। उनके बयान बॉलीवुड में गाने बेचने और कारोबारी फायदे के लिए है। उनको अपना नाम बदलकर रामपाल रख लेना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


