saghan mishan indradhanush: vaccination targets set in haryana for the current and next year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सघन मिशन इन्द्रधनुष: मौजूदा और अगले साल में टीकाकरण के लक्ष्य किए निर्धारित

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 दिसम्बर 2017 4:05 PM (IST)
सघन मिशन इन्द्रधनुष: मौजूदा और अगले साल में टीकाकरण के लक्ष्य किए निर्धारित
चंडीगढ़। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमित झा ने कहा कि मिशन इन्द्रधनुष के तीसरे राउंड में करीब 90 फीसदी बच्चों एवं महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है, जिसको पूरा करने के लिए आज से सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। झा ने आज यहां यह जानकारी राज्य टॉस्क फोर्स की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दूसरे राऊंड में 2194 सैशन लगाए गए थे, जिनमें 19550 बच्चों तथा 4820 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया तथा 3814 बच्चों को पूरी तरह प्रतिरक्षित किये गये हैं। इसी प्रकार 7 अक्तूबर से चलाए गए पहले राऊंड में 2747 सैशन लगाए गए, जिनमें 32443 बच्चे तथा 8230 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया है तथा 7563 बच्चों का संपूर्ण प्रतिरक्षण किया गया है। झा ने कहा कि प्रदेश के मेवात, पलवल, फरीदाबाद तथा शहरी गुरूग्राम सहित 4 जिलों में इस वर्ष 7 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरूग्राम और अंबाला में इस अभियान के प्रथम राऊंड की शुरूआत की थी। इसमें प्रतिरक्षण के अन्तराल को कम करने की कौशिश की गई है। इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीबी, पोलियों, डिप्थीरिया, टेटनस, निमोनिया, हैपेटाइटिस-सी सहित अन्य बीमारियों को नियंत्रित करने में सहायता मिल रही है।
अप्रैल-मई 2018 में 90 लाख बच्चों का खसरा टीकाकरण का लक्ष्य
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध निदेशक अमनीत पी कुमार ने कहा कि अप्रैल-मई 2018 में बच्चों को खसरा की बीमारी से बचाने के लिए रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 9 माह से 10 वर्ष तक के करीब 90 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले लक्ष्यों को प्राप्त करने में एनवाईके, एनएसएस तथा एनसीसी के कार्यकर्ताओं, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज संस्थाओं सहित अनेक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उसी प्रकार भविष्य में भी इनका सहयोग लाभदायक सिद्घ होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठï अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement