Safari crashed into a tree, the young man killed, four injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफारी पेड से टकराई, युवक की मौत, चार घायल

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 7:54 PM (IST)
सफारी पेड से टकराई, युवक की मौत, चार घायल
जींद। आज शादी उस समय गमगीन हो गया जब रोहतक जिले के मोखरा गाव से कैथल जिले के कलायत में जा रही बारात की एक सफारी गाडी जींद नरवाना रोड पर खटकर गाव के पास बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई सफारी में बैठे नवयुवको में से सुमित नामक की मौके पर ही मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहा डॉक्टरों ने पांचो की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया और पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है थाना प्रभारी उचाना से राजकुमार ने बताया की मोखरा गाव से कलायत जा रही एक सफारी गाडी जिसमे 6-7 लोग सवार थे और जींद नरवाना रोड पर खटकड़ गाव के पास बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई जिसमे सुमित नामक की मौके पर ही मौत हो गई 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रोहतक पीजीआई रोहतक इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है और पुरे मामले की जांच की जा रही है सभी सफारी में बैठे लोग मोखरा गाव के रहने वाले है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement