वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रज्ञा की सुरक्षा अहम है।
सिंहस्थ कुंभ में भीड़ है, लिहाजा उनकी सुरक्षा के मामले को प्रशासन देख
रहा है। साध्वी ने सिंहस्थ कुंभ में स्नान की मांग को लेकर राष्ट्रपति व
प्रधानमत्री को भी पत्र लिखा है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें 21
मई तक सिंहस्थ कुंभ में स्नान नहीं करने दिया गया तो वह देहत्याग देंगी।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ कुंभ शुरूहो चुका है और
21 मई को इसका समापन होगा। इस तरह सिंहस्थ कुंभ के समापन में सिर्फ चार दिन
ही बचे हैं। साध्वी प्रज्ञा हर हाल में सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने को
उज्जैन जाना चाहती हैं, इसलिए वह अनशन पर हैं।
(आईएएनएस)