Sadhvi Pragya s health condition worsens-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी

khaskhabar.com:
साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ी
भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगडऩे लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ञा की सुरक्षा की दुहाई दी है। ज्ञात हो कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों राजधानी भोपाल की केंद्रीय जेल में निरुद्ध (बंद) हैं। बीमार प्रज्ञा का खुशीराम आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उन्हें हाल में मालेगांव बम धमाके में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने क्लीन चिट दी। वह सिंहस्थ कुंभ के दौरान क्षिप्रा नदी में स्नान करने की मांग को लेकर सोमवार से अनशन पर हैं। उन्होंने दवाएं लेनी भी बंद कर दी हैं। प्रज्ञा के परिजनों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। उनका रक्तचाप कम हो गया है और कमजोरी भी बढ़ गई है। इस संबंध में उनके परिजनों का एक प्रतिनिधि मंडल गृहमंत्री बाबूलाल गौर से भी मिला।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement