रुडक़ी। साध्वी प्राची ने एक बार फिर सांप्रदायिक माहौल पर आघात करते हुए विवादित बोल कहे हैं। साध्वी कहा कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके हैं, अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए। रुडक़ी पहुंची साध्वी प्राची ने यहां कई विवादित ब्यान दिए।
साध्वी ने न सिर्फ शाहरुख खान और आमिर खान पर हमला बोला बल्कि यह तक कह डाला कि हम कांग्रेस मुक्त भारत बना चुके हैं, अब मुसलमान मुक्त भारत बनना चाहिए जिस पर हम काम कर रहे हैं। साध्वी ने शाहरुख खान पर बोलते हुए कहा कि दो फिल्म फ्लॉप होते ही शाहरुख को हिंदुओं की याद आने लगी है। ऐसा ही आमिर खान की आने वाली फिल्म के साथ होना चाहिए। आमिर की फिल्म में चूहे ही दंगल करते नजर आएंगे। ये खाते हिंदुस्तान की और गाते हैं पाकिस्तान की।