Kapil Mishra connects Arvind Kejriwal to hawala, claims new allegations Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AAP में हवाला कंपनियों का पैसा, कारोबारी को छुपाने को लाए गए मुकेश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 1:42 PM (IST)
AAP में हवाला कंपनियों का पैसा, कारोबारी को छुपाने को लाए गए मुकेश
कपिल ने कंपनियों को फर्जी बताते हुए कहा कि ये दस साल से नहीं चल रही हैं। उन्होंने बाकी कंपनियों के भी फर्जी होने का दावा किया। उन्होंने मुकेश कुमार की एक कंपनी एसकेएन असोसिएट के बारे में एक वीडियो स्टिंग के जरिए बताया कि मुकेश कुमार की यह कंपनी फर्जी है। वीडियो में फर्जी कंपनी से संबंधित बिल्डिंग को दिखाया गया है जिसके बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि नील ने यह स्टिंग खुद किया है। कपिल ने कहा कि मुकेश बैंक डिफॉल्टर हैं। विभाग ने उनकी बिल्डिंग की मुनादी कर दी थी। उन्होंने कहा, ‘वह (मुकेश) वेट नहीं देता, टैक्स नहीं देता लेकिन दो करोड़ का चंदा देता है।’ कपिल ने इसे सीधे-सीधे सरकारी ताकत के दुरुपयोग का मामला बताया। उन्होंने कहा कि यह कंपनी जनवरी 2014 में बंद होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक चल रही है। उन्होंने इसे अभी तक सबसे बड़ा ‘पब्लिक करप्शन’ का मामला बताया। कपिल के साथी नील ने शिवचरण गोयल, मुकेश कुमार, नरेश यादव, हेमप्रकाश शर्मा को नेक्सस का हिस्सा बताया और कहा कि केजरीवाल अगर एक और झूठ बोलेंगे तो वह एक और बड़ा खुलासा करेंगे। दरअसल, गुरुवार को खबर आई थी कि आम आदमी पार्टी को चंदा देने वाला सामने आ गया है। इसे लेकर कपिल मिश्रा ने सुबह ट्वीट किया था कि आज मैं इस संबंध में अरविंद केजरीवाल के झूठ का खुलासा करूंगा। जो भी एक क्लीन आप पार्टी देखना चाहते हैं, वे इसे जरूर देखें। गुरुवार को मुकेश कुमार ने दावा किया था कि उसने ही आम आदमी पार्टी को दो करोड़ रुपये दिए थे। पहली बार सामने इस शख्स ने दावा किया कि आप को दो करोड़ का चंदा अप्रैल 2014 में दिया है, वे फर्जी कंपनियां नहीं हैं बल्कि वे चारों कंपनियां उसकी अपनी है। उसने यह बात एनडीटीवी चैनल से कही थी। उसने कहा था कि उसने डिमांड ड्राफ्ट बनाकर यह चंदा दिया था। मुकेश शर्मा ने कहा था कि वह राजनीतिक पचड़े में नहीं पडऩा चाहते थे इसलिए जब यह मामला दो साल पहले उठा तब मीडिया के सामने नहीं आए। उसका यह भी कहना था कि वह न तो कभी अरविंद केजरीवाल से मिले हैं और न ही व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, केवल चंदा देते वक्त पार्टी के सेक्रेटरी पंकज गुप्ता और खजांची संजू से मिला था। मैंने इसलिए चंदा दिया, क्योंकि मुझे लगता था कि ये राजनीति में कुछ अच्छा करने आए हैं।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement