Sack of corrupt politicians or resignation Mamta: bjp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्ट नेताओं को बर्खास्त करें या इस्तीफा दें ममता : भाजपा

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 11:24 PM (IST)
भ्रष्ट नेताओं को बर्खास्त करें या इस्तीफा दें ममता : भाजपा
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपने कथित भ्रष्ट नेताओं को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा ने कहा कि या तो ममता अपने भ्रष्ट नेताओं को बर्खास्त करें या ऐसा न कर पाएं तो खुद इस्तीफा दे दें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां पत्रकारों से कहा, हम उनसे तृणमूल के सभी भ्रष्ट नेताओं को बर्खास्त करने का आग्रह करते हैं। लेकिन हमें पता है कि उनमें ऐसा करने का माद्दा ही नहीं है, क्योंकि वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री को या तो सभी भ्रष्ट नेताओं को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए या खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा नारदा न्यूज स्टिंग ऑपरेशन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को दिए गए प्रारंभिक जांच शुरू करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement