भ्रष्ट नेताओं को बर्खास्त करें या इस्तीफा दें ममता : भाजपा
khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मार्च 2017 11:25 PM (IST)
सर्वोच्च न्यायालय ने हालांकि सीबीआई से एक महीने के भीतर जांच पूरी करने
के लिए कहा, जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सीबीआई को 72 घंटे के अंदर जांच
पूरी करने के लिए कहा था। घोष ने कहा, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिदृश्य
तेजी से बदल रहा है। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नारदा
स्टिंग ऑपरेशन मामले में एक के बाद एक दिए गए आदेशों का राज्य की राजनीति
पर गहरा असर हुआ है। भाजपा नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार के कई मामलों के चलते
तृणमूल सरकार से राज्य की जनता का विश्वास उठ चुका है, इसलिए उन्हें सरकार
में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है।