Sachin Pilot asks for dowry in Ajmer Dargah, Aman Chains request-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सचिन पायलट ने अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाई, अमन चैन की दुआ मांगी

khaskhabar.com: रविवार, 25 मार्च 2018 12:44 PM (IST)
सचिन पायलट ने अजमेर दरगाह में चादर चढ़ाई, अमन चैन की दुआ मांगी
अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का रविवार से अजमेर, जोधपुर एवं बीकानेर जिले का दो दिवसीय दौरा शुरू हुआ। पायलट 25 मार्च को सुबह 7:30 बजे अजमेर में दरगाह शरीफ पहुंचे। वहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से चादर चढ़ाकर देश में अमन, चैन एवं एकता की दुआ मांगी। पायलट अजमेर से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे भगत की कोठी, पाली रोड, जोधपुर जाएंगे। वहां जगदीश सिंह परिहार को श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे जोधपुर से रवाना होकर शाम 5 बजे ग्राम बासी बरसिंहसर, देशनोक, जिला बीकानेर पहुंचेंगे। वहां पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भोमराज आर्य को श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा पायलट देशनोक में रात्रि विश्राम करेंगे। वहां से पायलट 26 मार्च को सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वहां वे डॉ. पुरखाराम को श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement