S. Korea: No sleep for 22 hrs 5 meal for Samsung heir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार:सैमसंग प्रमुख से22घंटे पूछताछ

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जनवरी 2017 10:20 PM (IST)
भ्रष्टाचार:सैमसंग प्रमुख से22घंटे पूछताछ
सोल। भ्रष्टाचार के मामले में सैमसंग ग्रुप के प्रमुख जेवाई ली से लगातार 22 घंटे पूछताछ की गई और इस दौरान लंच में उन्हें करीब 350 रुपये का खाना दिया गया। भ्रष्टाचार के इस मामले से दक्षिण कोरिया के महाभियोग की प्रक्रिया से निलंबित राष्ट्रपति पार्क कन हे का नाम भी जुड़ा है। 6.2 बिलियन डॉलर (करीब 42 हजार करोड़ रुपये) की संपत्ति के मालिक ली दक्षिण कोरिया की सबसे बड़े कंपनी समूह जैबुल की तीसरी पीढ़ी के प्रमुख हैं। ली शुक्रवार सुबह सोल स्थित विशेष अभियोजक के दफ्तर से उन्हीं कपड़ों और टाई में बाहर निकले जिन्हें पहनकर वह एक दिन पहले अंदर गए थे। चश्मा लगाए लंबे कद के 48 वर्षीय ली पर लंबी पूछताछ का असर दिख रहा था। उनसे दो अभियोजकों ने कई पूछताछ की। दिलचस्प बात यह है कि पूछताछ करने वालों में एक का नाम जैबुल स्निपर था। ली ने दफ्तर से बाहर आने के बाद रिपोर्टरों से बात नहीं की, लेकिन एक अधिकारी ने बताया, ‘दोनों अभियोजकों और जे ली तब तक नहीं सोए जब तक कि पूछताछ पूरी नहीं हो गई।’ उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान ली के वकील भी मौके पर मौजूद रहे।

[@ बादल बहू की धमकी- इशारा किया तो जिंदा नहीं रहेंगे ‘आप’ नेता]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement