Ryan student murder: Victim father requests for parallel CBI probe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र हत्याकांड: हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रद्युम्न के पिता ने की CBI जांच की मांग

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 5:07 PM (IST)
छात्र हत्याकांड: हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रद्युम्न के पिता ने की CBI जांच की मांग
गुरुग्राम। रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय छात्र की हत्या के बाद रविवार को स्कूल के बाहर एक बार फिर हिंसक प्रदर्शन हुए। स्कूल के पास शराब की एक दुकान में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारी बच्चे के हत्यारों की गिरफ्तारी और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। पुलिस ने बच्चे और उनके माता-पिता को इंसाफ दिलाए जाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग भी किया। वहीं, भावुक नजर आए पिता वरुण ठाकुर ने प्रद्युम्न के लिए इंसाफ की लड़ाई में साथ आए सभी अभिभावकों से हिंसा न करने अपील की है। प्रद्युम्न के पिता ने बेटे की हत्या के पीछे स्कूल प्रशासन की बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए ठाकुर ने कहा, पुलिस अपना काम कर रही है। मेरी गुजारिश है कि सीबीआई भी समानांतर जांच करे ताकि इस केस से जुड़ी सभी बातों का खुलासा हो। रेयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की शुक्रवार को स्कूल के शौचालय में स्टाफकर्मी ने गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसके शव के पास से एक चाकू बरामद किया गया। छात्र शुक्रवार को स्कूल पहुंचने के लगभग एक घंटे बाद ही मृत पाया गया था। गुस्साई भीड़ ने शनिवार को स्कूल के मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। प्रदर्शनकारी व पीडि़त मां-बाप ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं। प्रद्युम्न के माता-पिता सहित प्रदर्शनकारियों ने सोहना रोड पर पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और असली दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिवार का आरोप है कि पुलिस स्कूल प्रबंधन का पक्ष ले रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement