Russian cargo plane crashes in Syria, 32 killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूस का विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल सहित 32 की मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 मार्च 2018 9:53 PM (IST)
रूस का विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल सहित 32 की मौत
मास्को। रूस का एक यात्री विमान मंगलवार को सीरिया में हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार विमान पश्चिमी सीरिया में ह्मीमिम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि इस पर हमला नहीं हुआ है। विमान में 26 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के पीछे यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement