Advertisement
लड़ाई के बीच रूस, यूक्रेन वार्ता फिर से शुरू करने की उम्मीद

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने पश्चिमी खतरों से रूस की रक्षा के मुख्य लक्ष्य को प्राप्त करने तक यूक्रेन में सैन्य अभियान जारी रखने का संकल्प लिया है।
वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रें स के दौरान शोइगु ने कहा, "हमारे लिए मुख्य बात पश्चिमी देशों द्वारा उत्पन्न सैन्य खतरे से रूस की रक्षा करना है जो हमारे देश के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेनी लोगों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं।"
कोनाशेनकोव ने कहा कि गुरुवार को सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 1,325 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे की वस्तुओं को नष्ट कर दिया है।
इसके अलावा, 395 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 59 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 179 फील्ड आर्टिलरी गन और मोर्टार के साथ-साथ 286 यूनिट विशेष सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया है।
कोनाशेनकोव ने संवाददाताओं से कहा कि आजोव सागर में यूक्रेनी सैनिकों की पहुंच पूरी तरह से अवरुद्ध कर दी गई है।
इस बीच, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने पोलैंड, फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्रियों से रूस पर प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाने और यूक्रेन को अधिक हथियार और वित्तीय सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।
इस घातक संघर्ष के बीच, रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों ने सोमवार को बेलारूस के गोमेल क्षेत्र में संकट के समाधान की तलाश में अपने पहले दौर की बातचीत की, जिसमें कोई स्पष्ट सफलता नहीं मिली।
तास समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शांति वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को हो सकता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वार्ता में प्रगति के लिए रूसी और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों के बीच बैठक की संभावना से इंकार नहीं किया।
लेकिन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इस तरह की बैठक के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


