khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 10:13 PM (IST)
टोंक। जिला मुख्यालय स्थित नेहरु पार्क से गुरुवार को रन फाॅर राजस्थान मशाल दौड़ निकाली गई। जिला कलक्टर सूबे सिंह यादव और नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन ने मशाल दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद दौड़ बड़ा कुआं और घंटाघर होते हुए सूचना केंद्र पहुंची। जहां रसद विभाग की ओर से सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार भी दिया गया। दौड़ में विभिन्न राजकीय विभागों के कर्मचारी, पुलिस जवान और जिले के स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सीईओ ओमप्रकाश जांगिड, अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, एसडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द शर्मा, जिला रसद अधिकारी उम्मेद सिंह पूनियां, खेल अधिकारी मुकेश शर्मा और नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता दिनेश गोयल सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।