Rumours trigger violence during idol immersion in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP के बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दाैरान फैली अफवाह, हिंसा भड़की, दुकानों में की तोड़-फोड़

khaskhabar.com: बुधवार, 09 अक्टूबर 2019 10:57 AM (IST)
UP के बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दाैरान फैली अफवाह, हिंसा भड़की, दुकानों में की तोड़-फोड़
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती( Basti) जिला में देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान यह अफवाह फैलने से हिंसा भड़क गई । अफवाह यह फैल गई कि विसर्जन के दौरान मूर्ति पर मांस का टुकड़ा फेंका गया है। अमोधा में मंगलवार शाम को आक्रोशित श्रद्धालुओं ने राम जानकी मार्ग क्षेत्र में कई दुकानों में आग लगा दी और कई वाहनों में तोड़-फोड़ कर दी। डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है लेकिन अराजक तत्वों ने अफवाह का फायदा उठाकर हिंसा भड़का दी। आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement