RUIDP Awareness Program: Women understood about the sewerage system and its correct use-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूडिप जागरूकता कार्यक्रम : महिलाओं ने सीवरेज प्रणाली व इसके सही उपयोग के बारे मे समझा

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 9:22 PM (IST)
रूडिप जागरूकता कार्यक्रम : महिलाओं ने सीवरेज प्रणाली व इसके सही उपयोग के बारे मे समझा
जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की ओर से जोधपुर शहर में आमजन की सुविधा के लिये सीवरेज प्रणाली के आधारभूत विकास कार्य के साथ ही जन सहभागिता सुनिश्चित करके सीवरेज प्रणाली के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए समय-समय पर जन जागरूकता कार्यकम भी करवाये जाते हैं। इसी क्रम में रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता लक्ष्मण पंवार के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के द्वारा कमला नेहरू कॉलोनी आगंणवाडी केन्द्र पर लक्षित समूह चर्चा में आर यू.आई.डी.पी. परियोजना के अन्तर्गत शहर में चल रहे आधारभूत विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए सीवरेज प्रणाली के फायदे, सीवर के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रूडिप सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने महिलाओं को बताया कि घरेलु सीवरेज कनेक्शन से जुडे स्नानघर व रसोईघर के आउटलेट पर जाली अवश्य लगायें, सीवर लाईन में किसी भी प्रकार का ठोस अवशिष्ट प्रवाहित नहीं करें, लाईनें अवरूध हो जाने से गन्दा पानी सडक पर बहने लगता है इससे मक्खी व मच्छर पैदा होते है। विकास कार्यों में महिलाओं की भुमिका पर चर्चा करते हुए सीवर प्रणाली के उपयोग में सावधानी रखने की अपील की। कार्यक्रम में ए.एस.डी.धीरेन्द्र वैष्णव नें उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया इसके साथ ही शिकायत अथवा सुझाव हेतु टोल फ्री नम्बर के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर संवेदक फर्म से एस.ओ.टी लक्ष्मि सैनी तथा स्थानीय जागरूक महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement