RU : Migration-mark sheets form will meet on the website-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरयू : माइग्रेशन-मार्कशीट के फार्म वेबसाइट पर मिलेंगे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 09:14 AM (IST)
आरयू : माइग्रेशन-मार्कशीट के फार्म वेबसाइट पर मिलेंगे
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों की परेशानी के मद्देनजर विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर विशेष फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराई है। अब डुप्लीकेट मार्कशीट, प्रोविजनल और माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेने के लिए छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए आरयू वेबसाइट पर विशेष फॉर्म लोड होगा। फॉर्म डाउनलोड कर छात्र संबंधित खिडक़ी पर जमा करा सकेंगे। आरयू परीक्षा नियंत्रक बी.एल. गुप्ता ने बताया अभी तक छात्र पर्ची भरकर खिडक़ी पर जमा कराते हैं। व्यवस्था में कभी छात्र रोल नंबर डालना तो कभी एनरोलमेंट नंबर लिखना भूल जाते थे, जिससे कार्य में देरी होती थी। इसको देखते हुए एक सेट पैटर्न का फॉर्म तैयार किया गया है।

[# इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement