लखनऊ। राम मंदिर के निर्माण के लिए
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की एक इकाई मुस्लिमों से संवाद कर उन्हें मंदिर
निर्माण के लिए राजी करने का काम करेगी।
राम मंदिर का मामला सर्वोच्च न्यायालय में
विचाराधीन है। हाल में शीर्ष न्यायालय ने मामले में आपसी बातचीत करने का सुझाव
दिया। इसके बाद से राम मंदिर को लेकर राजनीति में एक नई बहस आरंभ हो गई है।
अब इस मामले को लेकर संघ नई पहल करने जा रहा है। संघ का ही
अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिमों से
संवाद कायम करेगा। उन्हें इस मामले को विस्तार से बताकर उनका समर्थन हासिल करने की
कोशिश करेगा। इस बाबत हरिद्वार में अगले माह पांच व छह मई को कार्यपरिषद की बैठक
होने जा रही है। यह मंच इन दिनों तीन तलाक मुद्दे पर भी मुस्लिमों से संवाद कायम
कर रहा है।