‘धार्मिक एकता और देश की प्रगति के लिए मोदी की वापसी जरूरी’
khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 10:43 AM (IST)
आरएसएस नेता ने कहा कि 26 फरवरी को भारत ने अपने भाई को सुधारने के लिए
तमाचा मारा था। गौरतलब है कि 26 फरवरी को ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान
के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। यह एयरस्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले के
प्रतिक्रिया स्वरूप की गई थी। उन्होंने कहा कि 26/2 ने भारत को एक ऐसे देश
के रूप में स्थापित कर दिया, जो सिर्फ बोलता नहीं, बल्कि कार्रवाई भी करता
है और उसके बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन की कोई खबर
नहीं आई है।
(IANS)