RSS leader Indresh Kumar says, Narendra Modi should come again for unity and progress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘धार्मिक एकता और देश की प्रगति के लिए मोदी की वापसी जरूरी’

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 10:43 AM (IST)
‘धार्मिक एकता और देश की प्रगति के लिए मोदी की वापसी जरूरी’
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक सद्भाव और देश की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वापसी जरूरी है। इंद्रेश ने सोमवार को यहां एक आयोजन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की आजादी का श्रेय लेने का दावा किया है, लेकिन यह झूठ है। उन्होंने जागरूकता अभियान वोट फॉर नेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भारत की आजादी नहीं हासिल की..भगत सिंह जैसे महान नेताओं को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों पर देश को बांटने के लिए गठबंधन करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि यह लोगों को तय करना है कि वे किसे वोट देना चाहते हैं। उसे, जिसने दुनिया को देश की क्षमता का अहसास कराया है, या दूसरे लोगों को, जो धार्मिक दंगे प्रायोजित कर रहे हैं और लोगों को बांट रहे हैं। इंद्रेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी को 2019 में सत्ता में वापस लौटना चाहिए। सामाजिक और धार्मिक एकता के लिए, देश की प्रगति के लिए उनकी वापसी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement