RSS branches should not be allowed in public park: Raj Babbar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सार्वजनिक पार्क में आरएसएस की शाखाएं भी न लगने दें : राज बब्बर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 दिसम्बर 2018 9:27 PM (IST)
सार्वजनिक पार्क में आरएसएस की शाखाएं भी न लगने दें : राज बब्बर
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के नोएडा में सार्वजनिक पार्को में नमाज पढ़ने से रोकने का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने शुक्रवार को कहा कि पूरे प्रदेश में सार्वजनिक पार्को में अनुमति लिए बिना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाएं संचालित हो रही हैं। इन शाखाओं में समाजिक विघटन वाले विचार व्यक्त किए जाते हैं। इन शाखाओं पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस द्वारा पार्को में नमाज पढ़ने से रोकने को कहा गया, जबकि कहना चाहिए था कि बिना अनुमति किसी समुदाय को धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियां पार्को में न करने दी जाएं। राज बब्बर ने पुलिस महानिदेशक के लिखे उस पत्र पर ऐतराज जताया है, जिसमें सभी संस्थानों व कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत कर्मियों को परिसर के भीतर और बाहर स्थित सार्वजनिक पार्को में नमाज पढ़ने से रोकें। पत्र में उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2009 में दिए गए उस फैसले का जिक्र किया गया है, जिसमें सरकारी कर्मियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। इससे पहले सपा, बसपा, सुभासापा, प्रसपा जैसे राजनीतिक दलों ने भी अपनी अपत्ति जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement