बयान में आगे कहा गया है, "भाईचारा और सुव्यवस्था बनाने के लिए
सरकार और समाज के सभी लोगों का भी हम धन्यवाद करते हैं। साथ ही संयमपूर्वक
न्याय की प्रतीक्षा करने वाली भारतीय जनता भी अभिनंदन की पात्र है।"
संघ
ने कहा, "सभी को चाहिए कि निर्णय को जय-पराजय की दृष्टि से नहीं देंखें।
सत्य और न्याय के मंथन से प्राप्त निष्कर्ष को भारत वर्ष के संपूर्ण समाज
की एकात्मता और बंधुता के परिपोषण करने वाले निर्णय के रूप में देखना व
उपयोग में लाना चाहिए। सभी देशवासियों से अनुरोध है कि विधि और संविधान की
मर्यादा में रहकर संयमित व सात्विक रीति से अपने आनंद को व्यक्त करें।