Rs 99 lakh looted from Reliance petrol pump cash van -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिलायंस के पेट्रोलपंप की कैश वैन से 99 लाख रुपए लूटे

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 11:59 PM (IST)
रिलायंस के पेट्रोलपंप की कैश वैन से 99 लाख रुपए लूटे
गोरखपुर। कुछ बदमाशों ने रिलायंस पेट्रोल पंप कैश वैन से करीब 99 लाख रुपए लूट लिए। बोलेरो से आए बदमाशों ने कैश वैन के आगे गाड़ी लगा दी और तमंचा तानकर नकदी लूट ली। बदमाशों की बोलेरो के आगे पुलिस लिखा हुआ था। वारदाता को मंगलवार शाम चार बजे खोराबार इलाके के फोरलेन पर अंजाम दिया गया। बदमाशों ने गार्ड और चालक पर तमंचा तानकर वारदात की और फिर गीडा की तरफ भाग गए। बदमाश गार्ड और चालक का मोबाइल व बंदूक भी लूट ले गए। लूट की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। सहजनवां पुलिस ने गीडा के पास से बोलेरो सवार कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा है जिनके पास से सवा लाख की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement