Advertisement
रिडकोर में अधिकारियों की लापरवाही से हुआ 62 करोड़ रुपए का घोटाला

रिडकोर ने ठेकेदारों से 37 करोड़ की रिकवरी नहीं कीः
अधिकांश नए हॉट मिक्स प्लांट में आरएपी अटैचमेंट होता है। जिसका उपयोग इस मिलिंग सामग्री के उपयोग के लिए किया जा सकता है। इससे बड़ी लागत बचत होती है। इस रिकवरी के लिए पीडब्ल्यूडी बीएसआर में आइटम है। लेकिन, पसंदीदा एजेंसियों को अनुचित लाभ देने के लिए यह आइटम कभी बीओक्यू में रखा ही नहीं गया है। इससे कंपनी को बड़ा घाटा हो रहा है। इस पूरे प्रकरण में, रिडकोर एवं राज्य सरकार को 62 करोड़ (25+37) का नुकसान पहुँचाया गया है।
महंगी दरों पर टेंडर देने के साथ ही स्क्रैप भी फ्री में दियाः
शिकायत से साफ़ है कि एक तरफ महंगी दरों पर काम दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ स्क्रैप फ्री में बांटा जा रहा है। जाहिर है कम रेट डालकर टेंडर उठाना सिर्फ एक दिखावा है क्योंकि बाद में रिडकोर का दुगना नुकसान और ठेकेदार का दुगना फायदा हो जाता है। इस तरह इन एजेंसियों को नीची दरों को क्वोट करने और अनुबंध लेने और निष्पादन के दौरान भारी लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि रिडकोर के अधिकारियों ने किसी न किसी रूप में लाभ उठाया है। इस मामले में अधिकारियों से पूछा गया तो उनका जवाब था कि उन्होंने नियमानुसार ही मरम्मत और रखरखाव के काम करवाए हैं। उन्होंने बताया कि दरें तय करने का अधिकार उनके अपने बोर्ड को है ना की पीडब्लूडी या राज्य सरकार को। उन्हीं से अनुमोदन करवाया गया।
रिडकोर के कामकाज पर भी ऑडिट में उठाए सवालः
रिडकोर के कार्यों की ऑडिट में भी इस पर सवाल उठाए गए हैं, लेकिन उन्हें नजरंदाज कर दिया गया। इससे स्पष्ट है कि रिडकोर के अधिकारियों व ठेकेदारों के बीच मिलीभगत है। इन ठेकेदारों को अन्य लोगों पर वरीयता दी जाती है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि मिलिंग सामग्री का 99% ठेकेदारों द्वारा डीबीएम परत और बीसी परत के रिलेइंग में उपयोग किया जाता है। और 1% सामग्री का उपयोग RIDCOR सड़कों पर कुछ रोड शोल्डर और कुछ अन्य स्थानों पर सिर्फ आंखों को धोखा देने के लिए किया गया था। शिकायकर्ता ने इस मामले में सरकार से उच्च स्तरीय समिति से जांच करवाकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस बारे में एसीबी को भी शिकायत भेजी गई है। राज्य सरकार रिडकोर के डिसइनवेस्टमेंट को लेकर प्रतिबद्ध है पर क्या रिडकोर को हो रहे भारी घाटे के बाद, राज्य सरकार शेयर का पूरा पैसा वसूल पाएगी? इस बारे में रिडकोर के डीजीएम मनीष अग्रवाल से बात की गई तो उनका कहना था कि वे पारिवारिक कारणों से अवकाश पर हैं। इस बारे में ऑफिस ज्वाइन करने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



