RPS Probationary Batch Number 48 Convocation Parade Organized at RPA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 48 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 3:19 PM (IST)
आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 48 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित
जयपुर। महानिदेशक पुलिस ओपी गल्होत्रा के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित परेड ग्राउंड में गुरुवार को प्रातः आरपीएस प्रोबेशनर बैच संख्या 48 का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 12 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क व 4 को गृह मंत्री मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। गल्होत्रा ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर खींव सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षु अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया गया और प्रशिक्षणार्थियों ने पुलिस अधिकारी के रूप में कत्र्तव्य परायणता की शपथ ग्रहण की एवं शस्त्र शपथ ली। महानिदेशक पुलिस गल्होत्रा ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस कानून एवं व्यवस्था को बनाये रखकर राष्ट्र के विकास में योगदान देती है। उन्होंने प्रशिक्षुओ को प्रदेश की प्रिमियर सेवा में शामिल होने की बधाई देते हुए उम्दा जनसेवा करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रशिक्षण के बाद जीवन भर व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलता रहेगा। उन्होंने जनता की समस्या के प्रति संवेदनशील रहकर पुलिस की छवि को ओर सुंदर बनाने के लिए तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement