Rouse against government Andoln Acpisdisi Union-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश सरकार के खिलाफ अंदोलन छेड़ेगा एचपीएसडीसी संघ

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 1:39 PM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ अंदोलन छेड़ेगा एचपीएसडीसी संघ
धर्मशाला। प्रदेश राजकीय अर्ध राजकीय चालक एवं परिचालक संघ सरकार सरकार के खिलाफ अंदोलन छेडेगा। संघ पिछले तीन वर्षों से अपनी मांगों को विभिन्न मंत्रियों के समक्ष उठाता रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के 4 मंत्री व एक वित सचिव के माध्यम से मांगे सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया लेकिन दुत्कार के सिवा कुछ हासिल नहीं हो पा रहा है। सरकार के इस रवैये से खफा संघ के सदस्यों ने एक बैठक का आयोजन कर सरकार की बेरूखी के विरूद्ध आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक से पूर्व संघ के सदस्यों ने अपने स्थायी कार्यालय का शुभारंभ किया। जिला कांगड़ा में खुला संघ का यह प्रदेश का पहला कार्यालय है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष भुपिंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 1999 से चालकों के स्पैशल पे 300 रुपए दी जा रही है जोकि सचिवालय, हाईकोर्ट, ट्रव्यूनल, गर्वनर हाऊस के चालकों से कम है। इन्हें 3150 रुपए जा रहे हैं। यह विसंगति अन्य चालकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया है। एक समान कार्य करने पर इस प्रकार का दोगलापन सहन नहीं किया जा सकता। बैठक में संघ के सदस्यों ने स्पेशल पे के अतिरिक्त ठेका प्रथा को बंद करनेए पुरानी पेंशन बहाल करनेए चालाकों के रिक्त पदों को भरने, जिन विभागों में क्लीनर, हैल्पर व अन्य कर्मचारी गाडिय़ां चला रहे हैं, उनको चालक बनाने, जो क्लीनर, हैल्पर कम पढ़े लिखे होने के कारण चालक नहीं बन पाए हैं उनको शैक्षणिक योग्यता में छूट देकर चालक बनाने, विभागों में पैडिंग टी बिलों के लिए धन का प्रावधान करने, विभागों में पैडिंग चिकित्सा बिलों के लिए धन का प्रावधान करने सहित अन्य मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने की गुहार प्रदेश सरकार से लगाई है।
इस अवसर पर जिला कांगड़ा महासचिव मदन जरियाल, मुख्य सलाहकार कृष्ण चंद, उपप्रधान सुरेश कुमार, संयुक्त सचिव गौतम सिंह, क्षेत्रीय सचिव घनश्याम, जिला कांगड़ा धर्मशाला शाखा के प्रधान मनजीत सिंह, महासचिव राजवीर सिंह, उपप्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान मेहर सिंह मुख्य सलाहकार अनूपवालिया आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement