Roscon will intensify mass struggle over pending demands of officers of all state services -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी राज्य सेवाओं के अधिकारियों की लम्बित मांगों पर सामूहिक संघर्ष तेज करेगा रोसकॉन

khaskhabar.com: सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 5:17 PM (IST)
सभी राज्य सेवाओं के अधिकारियों की लम्बित मांगों पर सामूहिक संघर्ष तेज करेगा रोसकॉन
जयपुर । राजस्थान की सभी राज्य सेवाओं के अधिकारियों के संगठनो के परिसंघ रोसकॉन ने राज्य सरकार से अपनी मांगों के लिए संयुक्त प्रयास के तहत सामूहिक संघर्ष की गति तेज करने का निर्णय लिया है। परिसंघ ने राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा में पदोन्नति के लिए किए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने की भी घोषणा की। इसके लिए सोमवार को ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। रोसकॉन की रविवार को उद्योग भवन में ही हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान अतिरिक्त दिनेशक उद्योग आर के आमेरिया को परिसंघ का अध्यक्ष बनाया गया। निवर्तमान अध्यक्ष भजनलाल रोलन परिसंघ के संरक्षक रहेंगे। एस.एस. शाह को परिसंघ का उपाध्यक्ष भी घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्षआमेरिया ने बताया कि बैठक में राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा के आंदोलन को नैतिक समर्थन देने के साथ ही इस सेवा के अधिकारियों की मांगों पर संघर्ष को गति देने पर सहमति बनी। इसी प्रकार अन्य राज्य सेवाओं के अधिकारियों की विभिन्न वेतन विसंगतियों तथा सेवा सुविधाओं से जुड़ी मांगों को भी सभी स्तर पर जोर-शोर से उठाया जाएगा। विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों के संगठनों की लम्बित मांगों को भी समर्थन देने तथा इनको मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के स्तर पर उठाने का निर्णय लिया गया।
आमेरिया ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि सभी राज्य सेवाओं के काफी समय से लम्बित मुद्दों को जल्द से जल्द तार्किक निर्णय तक पहुंचाने के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। इसके लिए रोसकॉन शीघ्र ही जिला स्तर पर परिसंघ की इकाइयां गठित करेगा। साथ ही, सभी राज्य सेवाओं के संघों की तरफ से सामूहिक ज्ञापन भी राज्य सरकार को सौंपे जाएंगे।
बैठक में सभी राज्य सेवाओं के अधिकारियों के संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement