Roopwas: Ration Dealers Protest; Threaten Indefinite Strike and Mass Resignations from February 1st-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूपवास : राशन डीलरों का हल्ला बोल; 1 फरवरी से बेमियादी हड़ताल और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जनवरी 2026 4:44 PM (IST)
रूपवास : राशन डीलरों का हल्ला बोल; 1 फरवरी से बेमियादी हड़ताल और सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
रूपवास (भरतपुर)। रूपवास तहसील के राशन डीलरों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को राशन डीलर संघ के अध्यक्ष देवीचरण शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों डीलरों ने उपखण्ड अधिकारी (SDM) विष्णु बंसल को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा व्यक्त की और स्पष्ट कर दिया कि यदि समाधान नहीं हुआ, तो आगामी 1 फरवरी से राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी। डीलरों की मुख्य शिकायतें : आर्थिक और व्यावहारिक संकट ज्ञापन के माध्यम से राशन डीलरों ने प्रशासन के सामने कई गंभीर मुद्दे रखे हैं।
कमीशन और भुगतान में देरी : डीलरों का आरोप है कि उन्हें समय पर न तो कमीशन मिल रहा है और न ही गेहूं की अनलोडिंग (उतराई) का खर्च दिया जा रहा है। पिछले 3 महीनों से अनलोडिंग का पैसा बकाया है।
परिवहनकर्ता की मनमर्जी : डीलरों ने बताया कि परिवहनकर्ता एक ही ट्रक में 4-4 डीलरों का गेहूं लादकर भेज रहा है, जिससे तौल में भारी गड़बड़ी हो रही है और किसी डीलर को कम तो किसी को ज्यादा गेहूं मिल रहा है।
गेहूं की छीजत : गेहूं के रख-रखाव में होने वाली प्राकृतिक कमी (छीजत) का भार भी डीलर को ही उठाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।
"भरण-पोषण करना भी हुआ मुश्किल"
संघ के अध्यक्ष देवीचरण शर्मा ने कहा कि एक तरफ महंगाई बढ़ रही है और दूसरी तरफ सरकार और परिवहनकर्ताओं की लापरवाही से राशन डीलर के सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। परिवहनकर्ता पूरी तरह मनमानी पर उतारू हैं और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
1 फरवरी का अल्टीमेटम : डीलरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 1 फरवरी से पूरे तहसील के डीलर हड़ताल पर चले जाएंगे।
आवश्यकता पड़ने पर सभी डीलर सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।
इस अवसर पर अरुण कुमार, सुरेश चंद, भंवर सिंह, राम लखन, नीरज, मनोज कुमार, भाव सिंह सहित बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement