Advertisement
लालू, राबड़ी का आशीर्वाद लेकर रोहिणी आचार्य निकली चुनाव प्रचार पर

इस पोस्ट के साथ उन्होंने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के पैर छूते और मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर भी शेयर की हैं।
एक दिन पहले रोहिणी अपने माता-पिता के साथ सोनपुर पहुंची थी और हरिहरनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी।
बताया जाता है कि रोहिणी मंगलवार को सारण लोकसभा क्षेत्र के खरिका गांव से अपना जनसंम्पर्क अभियान शुरू करेंगी। इसके बाद वे नयागांव बाजार, हासिलपुर, कस्तूरीचक सहित कई इलाकों में पहुंचेंगी। कई इलाकों में उनका रोड शो करने का भी कार्यक्रम है।
रोहिणी का सारण से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है, हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
भाजपा ने सारण सीट पर अपने मौजूदा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। सारण सीट पर लालू परिवार का बेहद प्रभाव माना जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


