मीडिया की खबरों के अनुसार धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है। यह भी मालूम
नहीं है कि इस धमाके में कोई हताहत हुआ है कि नहीं।
नासा का कहना है कि स्पेसएक्स कंपनी रॉकेट की जांच कर रही थी जो इस सप्ताह
के अंत में एक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में ले जाने वाली थी।
धमाका इतना जोर
का था कि कई मील तक इमारतें हिल गईं।
स्पेसएक्स कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक रसद ले जाने के लिए
फॉल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल करती है।