Robert Vadra to appear before ED continuous second day on thursday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुए प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 फ़रवरी 2019 12:42 PM (IST)
लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए ED के समक्ष पेश हुए प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा
नई दिल्ली। रॉबर्ट वाड्रा गुरुवार को लगातार दूसरे दिन धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई हैं। रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय के जामनगर कार्यालय में सुबह करीब 11.20 मिनट पूछताछ के लिए पेश हुए। इससे पहले रॉबर्ट वाड्रा से बुधवार को पहली बार छह घंटों से ज्यादा समय तक पूछताछ की गई थी। पहले दिन के उलट व्यापारी रॉबर्ट वाड्रा दूसरे दिन की पूछताछ के लिए अपनी पत्नी प्रियंका गांधी के साथ नहीं पहुंचे। प्रियंका गांधी बुधवार को रॉबर्ट वाड्रा को ईडी कार्यालय छोडऩे आईं थी। रॉबर्ट वाड्रा को दूसरे चरण की पूछताछ के लिए सुबह 10.30 बजे बुलाया गया था। वाड्रा से लंदन में कुछ अचल संपत्तियों के अधिकार, खरीद व लेन-देन के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement