ईडी का मामला विदेश में 19 लाख पाउंड्स की अघोषित संपत्ति के स्वामित्व से जुड़ा हुआ है, जो कथित तौर पर वाड्रा की हैं। इससे पहले ईडी के वकील ने शहर की अदालत में कहा था कि लंदन की संपत्ति एक पेट्रोलियम सौदे में प्राप्त की गई रिश्वत का हिस्सा है। इस धन को भंडारी द्वारा नियंत्रित यूएई स्थित कंपनी एफजेडसी सनटेक इंटनेशनल ने स्थानांतरित किया था।