Robbed of Rs 50 lakh in 2 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लुटेरों का बढ़ता आतंक, 2 दिन के अंदर 50 लाख की लूट

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 4:06 PM (IST)
लुटेरों का बढ़ता आतंक, 2 दिन के अंदर 50 लाख की लूट
कानपुर। दो दिन के अंदर सनिगवां में अलग अलग जगहों पर 25-25 लाख की चोरी होना पुलिस के लिए बेहद चिन्तनीय विषय बन गया है त्यौहार तो केवल चोरों का ही रह गया है लगातार लुटेरे चोरी करके घरों को लूट कर अभी तक खुले आसमान में घूम रहे हैं ऐसे में प्रशासन का ढीला रवैया एक बार फिर सामने आया अभी विमानपुरी में ही लाखों की लूट के दो से तीन दिन ही बीते थे कि सनिगवां में सावित्री नगर निवासी सचिन तिवारी पुत्र प्रेम शंकर तिवारी के यहाँ देर रात करीब 3.30 बजे के आसपास लुटेरे कमरे में रखा लाखों की ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि सनिगवां व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सचिन तिवारी जिनकी सनिगवां में ग्राफिक्स की दूकान है उन्होंने बताया कि देर रात मेरे पिताजी और भाई घर में सो रहे थे उठने के बाद दरवाजा न खुलने पर शक हुआ जिसके बाद उन्होंने मुझे फ़ोन कर सुचना दी मैं परिवार के साथ दुसरे मकान में रुका था। मौके पर पहुँचकर में किसी तरह पड़ोस का दरवाज़ा खुलवाकर अंदर दाखिल हुआ कमरे में बंद पिताजी और भाई को बाहर से बंद कुण्डी खोलकर बहार निकाला वहीँ पीछे वाले कमरे में जाकर देखा तो हमारे होश ही उड़ गए कमरे में खुले बक्से अलमारियां के लाकर्स अटैची तितर बितर थी उसमें रखी माता जी,भाभी और पत्नी की करीब 15 से 20 लाख तक की ज्वैलेरी, पुस्तैनी मोहरें और करीब साढ़े चार लाख रूपए कैश गायब था। फ़िलहाल पुलिस में इसकी तहरीर दे दी है।यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरीसाउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement