roadways Towards cashless, ticket now from selected apps-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैशलेस की दिशा में रोडवेज, अब चुनिंदा एप्स से बनवाएं टिकट

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 08:53 AM (IST)
कैशलेस की दिशा में रोडवेज, अब चुनिंदा एप्स से बनवाएं टिकट
जोधपुर। नोटबंदी के बाद कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने में रोडवेज भी शामिल हो गया है। राजस्थान रोडवेज के टिकट अब चुनिंदा एप्स से बनाए जा सकते हैं। यह आदेश राजस्थान के सभी रोडवेज आगार के लिए लागू किए गए हैं। एप्स पर टिकट बुक करवाने पर यात्री को किराए के अलावा निर्धारित शुल्क अदा करना होगा। राजस्थान रोडवेज की ओर से यात्रियों की संख्या में वृद्धि कर राजस्व बढ़ाने के लिए रेडबस, अभीबस, पेटीएम, बुक ऑन स्पॉट जैसी फर्मों से तीन वर्ष के लिए अनुबंध किया गया है। इन एप्स से कोई भी ऑनलाइन टिकट बुक करा सकता है। रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक लालचंद चाण्डक के अनुसार इसके लिए यात्री को किराया राशि के अतिरिक्त साधारण व एक्सप्रेस बसों के टिकट पर पांच रुपए व लग्जरी बसों के लिए दस रुपए शुल्क देना पड़ेगा। एप्स से जारी टिकट भी रोडवेज के ऑनलाइन टिकट की तरह ही होंगे। यात्री एप्स द्वारा जारी टिकट परिचालक को दिखाकर यात्रा कर सकता है। अगर परिचालक इन टिकट को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ रोडवेज विभागीय कार्रवाई करेगा। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement