रोहतक।
रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में 14 अक्टूबर
को प्रदेश के हर डिपो पर दो घंटे तक प्रदर्शन करेंगे। रोडवेज कर्मचारी यूनियन
हरियाणा के अध्यक्ष दलबीर नेहरा ने कहा कि अगर तब तक मांगें नहीं मानी गई तो उसी
दिन आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
नेहरा सोमवार
को यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में केंद्रीय
परिषद के पदाधिकारियों के अलावा राज्य भर के सभी डिपो व सब डिपो के प्रधान व
सचिवों ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार के साथ दो
दौर की बातचीत में मांगों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन
एक भी मांग को आज तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। नेहरा ने दो सिंतबर की
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में पूर्णतय चक्का जाम करने पर सभी कर्मचारियों का आभार
व्यक्त किया।
उन्होंने राज्य सरकार विशेष कर राज्य के परिवहन मंत्री के साथ
उनके संगठन की दो दौर की हुई बातचीत में जिन मांगों पर सहमति बनी हुई थी,
उनमें से एक भी मांग आज तक धरातल पर लागू नहीं
हुई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 8200 कर्मचारियों को नियमित किया जाना, बोनस
का भुगतान, रिक्त पदों पर भर्ती और नई परिवहन नीति को
रद्द किया जाना शामिल है।