यमुनानगर। बस स्टेंड पर बुधवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगो ंको लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि जो कर्मचारी आईटीआई के अलग-अलग विभागों से लगे थे उन्हें सरकार ने टेक्निकल स्केल दिया था। लेकिन उसे बाद में सरकार ने वापिस ले लिया और अब कर्मचारी कोर्ट में जाकर अपना स्केल लगवाने में लगे है। जबकि विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।