Road Development Authority should be formed: Manju Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क विकास विकास प्राधिकरण बनाया जाए : मंजू शर्मा

khaskhabar.com: बुधवार, 12 मार्च 2025 8:07 PM (IST)
सड़क विकास विकास प्राधिकरण बनाया जाए : मंजू शर्मा
जयपुर। जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने सड़कों की क्षतिग्रस्त हालात पर चिंता जताते हुए लोकसभा में कहा कि इससे नए केवल आर्थिक हानि होती है बल्कि लोगों की जान भी चली जाती है । इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से सड़क बोर्ड बनाने की मांग की है। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकारके स्तर पर जिस तरह से बिजली और जल बोर्ड का गठन किया गया है उसी तरीके से सड़क विकास बोर्ड का गठन किया जाए । संसद के यह मामला उठाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इन सभी एजेंसियों के अधिकारियों को दिशा की मीटिंग में आवश्यक रूप से बुलाया जाए और उन्हें निर्देशित किया जाए ।
मंजू शर्मा ने कहा कि शहर में जयपुर ही नहीं बल्कि देश के सभी शहरों में सड़कों के विकास के लिए अलग-अलग एजेंसी काम करती है ।
जयपुर शहर की बात की जाए तो यहां पर जेडीए ,लोक निर्माण विभाग, नगर निगम जैसी अलग-अलग एजेंसी काम करती है इन एजेंसियों में समन्वय नहीं होता है ,। लोगों को यह पता भी नहीं होता है कि वह किसी एजेंसी से संपर्क करें ।इसके चलते जनधन की हानि भी हो जाती है इसे रोका जाना बहुत महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement