ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला हुआ बंद, साल 1923 में हुआ था निर्माण
khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 7:38 PM (IST)
लगातार बढ़ रहे
दवाब के बाद यह सेतु एक तरफ झुका हुआ नजर आ रहा था। विशेषज्ञों ने सलाह दी
थी कि इसका इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। इसके बाद इसका सर्वे किया
गया और फिर लोक निर्माण विभाग ने इसे बंद करने का निर्णय लिया।
ऐसी
मान्यता है कि राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने इसी जगह से गंगा को पार किया था,
जहां पुल बना हुआ है। पुल के बाई तरफ पैदल रास्ता बदरीनाथ तथा दायीं तरफ
का रास्ता स्वर्गाश्रम की तरफ जाता है। कहा जाता है कि जब 1950 से पहले
चारों तरफ की यात्रा पैदल की जाती थी तो इसी सेतु से होकर यात्री अपनी
यात्रा करते थे।