ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला हुआ बंद, साल 1923 में हुआ था निर्माण
khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 7:38 PM (IST)
अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि पुल के कुछ हिस्से खराब स्थिति
में थे और वह पैदल यात्रियों के भार को सहने में असमर्थ था। उन्होंने कहा,
"तत्काल प्रभाव से यातायात को इसलिए बंद कराया गया, क्योंकि इसके गिरने से
किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।"
लक्ष्मण झूला सेतु महज एक सेतु
नहीं है बल्कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। लक्ष्मण झूला का निर्माण
वर्ष 1923 में किया गया था। यह पुल गंगा नदी को दो हिस्सों को जोड़ता है।
यह पुल शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र है।
देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी जो यात्री ऋषिकेश आते हैं वह लक्ष्मण झूला
पर जरूर जाते हैं। गंगा नदीं के ऊपर बना यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी
किनारे पर स्थित पौड़ी गढ़वाल जिले के जोंक से जोड़ता है। पश्चिमी किनारे
पर भगवान लक्ष्मण का मंदिर है जबकि इसके दूसरी ओर श्रीराम का मंदिर है।